युवती से मोबाइल छीनने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:सतना के नवरंग पार्क के पास की घटना, बाजार से घर जा रही थी युवती

सतना पुलिस ने 14 फरवरी को कोलगवां थाना क्षेत्र के नवरंग पार्क के पास एक युवती से मोबाइल छीनने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदू कोल पिता दुक्की कोल, निवासी बढ़इया टोला के रूप में हुई है। यह घटना 14 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे हुई थी। युवती बाजार से अपने घर बांधवगढ़ कॉलोनी जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे अकेला पाकर मोबाइल छीनने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना
यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। युवती ने घर जाकर अपने भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद भाई ने अगले दिन सीसीटीवी फुटेज के साथ कोलगवां थाना में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *