राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के दौरान मुख्य रास्ते के किनारे इंटरनेट के तार झूल रहें है। जीई रोड से वहां प्रवेश करते समय दाएं तरफ इन तारों की जमीन से उंचाई महज 4 से 5 फीट है। ऐसे में इंटरनेट के इन तारों से छेड़खानी करने से नेट बंद होगा वहीं मवेशी इसे नुकसान पहुंचा सकते है। हालांकि यह इंटरनेट के केबल है लेकिन लोग इसकी चपेट में आ सकते है। कोई उसमें फंस सकता है। कुछ लोग वहां वाहनों की पार्किंग करते है। यहां सुधार की जरूरत है। -संजय राजपूत, राजनांदगांव


