राजनांदगांव | शहर में स्टेशन रोड, डोंगरगांव रोड, नंदई से मोहारा रोड, कौरिन भांठा रोड में डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गए है। रैलिंग का रंग रोगन खराब हो गया। वहां लगे पौधे सूख रहें है। निगम के सामने बने डिवाइडर को दुरूस्त किया जा रहा है। अन्य डिवाइडरों की मरम्मत और रंग-रोगन करें तो शहर की सुंदरता और बढ़ जाएगी। -संजय मिश्रा, राजनांदगांव


