राजनांदगांव| बसंतपुर स्थित सब्जी मंडी में स्थित शौचालय का गंदा पानी सब्जी पसरे में बह रहा है। गंदगी की सफाई भी नहीं की जा रही है। इससे यहां आने-जाने वाले लोग और पसरा लगाने वाले लोग भारी परेशान हैं। वार्डवासियों ने और पसरा लगाने वालों के द्वारा जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। -नरेंद्र तायवाड़े, बसंतपुर


