स्वास्थ्य लाभ से ज्यादा विकास कार्यों से खुशी

राजनांदगांव| प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह स्लिप डिस्क के ऑपरेशन के लिए कोयंबटूर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, मूलचंद भंसाली एवं जिला मीडिया प्रभारी अमर लालवानी कोयम्बटूर पहुंचकर डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मुलाकात में जिले की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की तो सभी ने देखा कि डॉक्टर साहब आपरेशन के बाद अपने स्वास्थ्य से ज्यादा राजनांदगांव के विकास के कार्यों को सुनकर खुश नजर आए। जब उन्हें पता चला कि अधोसंरचना मद से ग्रामीण एवं शहर के विभिन्न 147 कार्यों के लिए 10 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है, तो उनके चेहरे में खुशी दिखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *