सरकार के लिए अन्नदाताओं का सम्मान सर्वोपरि: विधायक रोहित

भास्कर न्यूज | राजिम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में धान खरीदी की अंतर राशि के रूप में ₹10,324 करोड़ की एकमुश्त राशि का भुगतान किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी राजिम में वर्चुअल माध्यम से सुना गया। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू, राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव एवं कृषक सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष जितेंद्र राजू सोनकर, कलेक्टर भगवान सिंह उइके, वरिष्ठ कृषि अधिकारी चंदन राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय सुशासन की सरकार में राजिम विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे गरियाबंद जिले में चहुंमुखी विकास हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *