होली पर 15 असामाजिक तत्वों पर की गई कार्रवाई

राजिम| होली त्योहार के मद्देनज़र जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने शहर के सूचीबद्ध गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया। उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई। जो बदमाश अपने निवास पर अनुपस्थित मिले, उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। शांति भंग की आशंका को देखते हुए 15 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, ताकि त्योहार के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बना रहे। अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध 3 प्रकरण दर्ज कर 75 लीटर शराब जब्त की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *