मंडी में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत:शटरिंग का काम करते समय बिगड़ा संतुलन; 3 बच्चों का पिता था

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर उपमंडल की धिस्ति पंचायत के भलोठी गांव में आज शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। युवक स्लैब की शटरिंग का काम कर रहा था। जहल पंचायत के पोर्ट गांव के रहने वाले 30 वर्षीय वीर सिंह उर्फ वीनू लेंटर डालने की तैयारी के तहत शटरिंग का काम कर रहे थे। काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। घटना के समय उनके अन्य साथी भी मौके पर मौजूद थे। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल वीर सिंह को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ वीर सिंह विवाहित थे। उनके परिवार में दो बेटियां, एक बेटा और माता-पिता हैं। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने की घटना की पुष्टि इस हादसे की खबर से पोर्ट गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *