जैसलमेर में होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। फाग के गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया, वहीं एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जश्न में देशी-विदेशी सैलानी भी शामिल हुए। इस दौरान ‘हैप्पी होली’ के नारों की गूंज रही। विश्व प्रसिद्ध सोनार फोर्ट और गोपा चौक में सुबह से ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों का आना शुरू हो गया। विदेशी सैलानियों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार एक-दूसरे को गुलाल लगाया और ढोल की थाप पर डांस किया। ऐतिहासिक दुर्ग की गलियां रंगों से सराबोर नजर आई। गिरिराज व्यास बने एक दिन के बादशाह जैसलमेर की होली की सबसे खास पहचान उसकी ऐतिहासिक परंपराएं हैं। इस वर्ष भी सोनार फोर्ट में सदियों पुरानी परंपरा निभाते हुए ‘एक दिन का बादशाह’ और ‘शहजादा’ चुना गया। इस बार गिरिराज व्यास को बादशाह और तेजस व्यास को शहजादा बनाया गया। शाही लिबास और पारंपरिक अंदाज में जब बादशाह और शहजादा निकले, तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह परंपरा जैसलमेर की रियासतकालीन संस्कृति की जीवंत झांकी पेश करती है। लोक गीतों और DJ की धुन पर झूमे लोग शहर की चंद्रवीर सिंह कॉलोनी स्थित पार्क में होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यहां लोक कलाकारों और कालबेलिया डांसर्स ने प्रस्तुतियां दी। कालबेलिया डांसर्स के स्टेप्स देख पर्यटक भी हैरत में पड़ गए। पारंपरिक लोक गीतों के साथ DJ पर बज रहे हरियाणवी गीतों की भी धूम रही और लोगों ने होली को सेलिब्रेट किया। लोग बोले- जैसलमेर की होली भाईचारे और सौहार्द का रूप स्थानीय निवासी मयंक भाटिया ने बताया कि हम हर साल की तरह इस बार भी आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में होली मना रहे हैं। जैसलमेर की यह विशेषता है कि यहां हर त्योहार मिल-जुलकर मनाया जाता है। हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि सभी देशवासी इसी तरह हंसी-खुशी और आपसी प्रेम के साथ रहें। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चप्पे- चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे, जिससे सभी होली का त्योहार बिना किसी परेशानी के सेलिब्रेट कर सके। …………………………..
जैसलमेर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… होलिका दहन की रात घर लौट रहे युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, बोलेरो कैंपर की टक्कर बाइक के उड़े परखच्चे जैसलमेर में होलिका दहन की रात 11 बजे घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की बोलेरो कैंपर से सीधी भिड़ंत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें) जैसलमेर में UIT की जमीन पर होली जलाने पर हंगामा:कब्जे के आरोप पर विरोध, शांति भंग में 2 गिरफ्तार जैसलमेर के निकट अमर सागर गांव में सोमवार शाम UIT की खाली जमीन पर होलिका दहन की तैयारी के दौरान विवाद हो गया। एक परिवार ने जमीन पर कब्जे की आशंका जताते हुए विरोध किया। दो लोगों को हिरासत में लिया है।(पूरी खबर पढ़ें)


