कोटा के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र में बैंक कर्मी के मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश मकान का ताला तोड़कर सोने की चेन व चांदी के सिक्के चुराकर फरार हो गए। पीड़ित बैंककर्मी एक महीने बाद होली पर घर लौटा, तो चोरी का पता लगा पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। खैराबाद बायपास रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी निवासी चेतन शर्मा ने बताया की वो बूंदी जिले के दबलाना में पंजाब नेशनल बैंक में डिप्टी मैनेजर है। मंगलवार दोपहर को होली की छुट्टी पर अपने गांव रामगंजमंडी पहुंचे। घर का ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टुटा हुआ था। सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। अलमारी में से सोने की 2 चेन, पूजा के चांदी के 4-5 सिक्के, 10 हजार नगदी, खुल्ले पैसे गायब थे। चेतन ने बताया की बदमाशों ने लात मारकर मकान का गेट तोड़ा है। गेट पर जूतों की मिट्टी लगी है। चोरी कब हुई इस बारें में पता नहीं। क्योंकि वो एक महीने बाद घर लौटे है। चोरी की शिकायत रामगंजमंडी थाने में दी है।


