बठिंडा में पटियाला फाटक पर मिला व्यक्ति की शव:परिजनों बोले-नशे का था आदी, रात को घर से बिना बताए निकला

पंजाब के लुधियाना जिले के संजय नगर स्थित पटियाला फाटक के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उधम सिंह नगर के 45 वर्षीय बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। नशे में धुत होने के कारण सड़क पर गिरा वहीं जानकारी मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार जग्गा मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति सड़क के बीच में पड़ा हुआ है। टीम ने तुरंत वर्धमान पुलिस चौकी को सूचित किया।परिवार के सदस्यों के अनुसार बलजिंदर नशे का आदी था। रात को नशे की हालत में घर से निकला था। माना जा रहा है कि नशे में धुत होने के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुटी नशे और ठंड के कारण वह उठ नहीं पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *