फाजिल्का में किसानों ने सरकार का फूंका पुतला:5 मार्च को चंडीगढ़ कूच का ऐलान, बोले-बैठक में सीएम का दुर्व्यवहार

पंजाब के फाजिल्का जिले में भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा द्वारा आज गांव चक्र घेरूवाला में मान सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया l आरोप है कि किसानों के साथ बैठक दौरान सीएम द्वारा दुर्व्यवहार किया गया l और उनकी मांगे नहीं मानी गई l जिसके चलते उनके द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। प्रदर्शन में महिलाएं भी रही शामिल बता दे कि गांव चक्र घेरूवाला में भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा के जिला संगठन द्वारा मान सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया l इस दौरान किसान और महिलाएं भी शामिल रही l पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई l भारतीय किसान यूनियन अग्राह्य के जिला संगठन सचिव जगसीर सिंह घोला ने कहा कि बीते कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान द्वारा किसानों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया था l हर हालत में चंडीगढ़ में लगेगा मोर्चा इस दौरान उन्होंने किसानों की मांगे मानने की बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया l जिसके चलते रोष में आए किसानों द्वारा मान सरकार का पुतला फूंका जा रहा है l उन्होंने कहा कि 5 मार्च को हर हालत में मोर्चा चंडीगढ़ में लगाया जाना है, वह लगाकर रहेंगे l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *