आज मनाई जा रही धुलंडी:हुड़ंगाईयों पर पुलिस की नजर, सड़कों पर घूम रहीं युवकों की टोलियां, जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात

भरतपुर में आज धुलंडी का त्यौहार मनाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। RAC के जवान हथियार लेकर शहर के मुख्य सड़कों और चैराहों पर तैनात हैं। सड़कों पर रंग गुलाल में रंगे युवकों की टोलियां निकल रहीं हैं। कल नहीं मनाई गई थी धुलंडी कल ग्रहण होने के कारण लोगों ने धुलंडी नहीं नहीं मनाई थी। हालांकि कुछ लोग रंग गुलाल में रंगे नजर आये थे। जिसे देखते हुए कल भी शहर के मुख्य सड़कों और चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आज 10वीं और 12वीं के पेपर हैं। एक तरफ लोग होली मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पेपर देने वाले बच्चे सुबह से ही पेपर देने के लिए लाइनों में लगे नजर आये। हुड़दंगाईयों पर पुलिस की नजर शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी सुरक्षा की दृष्टि से नजर बनाए हुए हैं। हुड़दंग करने वाले लोगों पर पुलिस ने नजर बनाई हुई है। शहर के मुख्य चौराहों पर सड़कों पर RAC के हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *