मुक्तिधाम बनाने 35.50 लाख रुपए की स्वीकृति

जशपुरनगर | नगरपालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 18 में सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम बनाने 35.50 लाख की स्वीकृति मिली है। यह राशि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा शहरों में सुविधाओं से युक्त मुक्तिधाम निर्माण के लिए न्यायालय के निर्देशानुसार स्वीकृत की है। वार्ड क्रमांक 16, 17 व 18 के लोगों के साथ पार्षद देवधान नायक, मुकेश इंदवार व विजेता भगत ने वार्ड निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत व मुख्य नपा अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय से मुक्तिधाम निर्माण की मांग की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *