पिता के घर गई थी बेटी, घर में हुई चोरी:अलमारी में तोड़फोड़ कर 50 हजार नगदी चुराई, सुनसान जगह पर मिला सूटकेस

अजमेर के गेगल थाना स्थित जगदंबा कॉलोनी में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर घर से 50 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने घर में घुसकर सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया। पीड़ित को अपना सूटकेस घर से कुछ दूर पड़ा हुआ मिला था। पीड़ित युवती अपने पिता के घर गई हुई थी। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गेगल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गेगल थाना पुलिस के अनुसार जगदंबा कॉलोनी कायड़ रोड निवासी पूनम दौलिया की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने पिता के घर गई हुई थी। पीछे से देर रात उसके घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने बताया कि घर से केवल 50 हजार नगदी चोरी की गई है। लेकिन चोरों ने घर का सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया। अलमारी में भी तोड़फोड़ की गई। उसे घर से चोरी किया गया एक सूटकेस कुछ दूर सुनसान जगह पर पड़ा मिला था। इसकी सूचना गेगल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *