चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार को हुआ होलिका दहन:आज खेली जाएगी होली, इंदौर के कलाकारों ने बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देवास चंद्रग्रहण के कारण इस बार शहर में होलिका दहन एक दिन बाद किया गया। विकास नगर चौराहे पर मंगलवार रात करीब 12:30 बजे होलिका दहन हुआ। हालांकि शहर के कई अन्य स्थानों पर सोमवार को भी परंपरागत रूप से होलिका दहन किया गया था। विकास नगर चौराहे पर देर रात तक लोगों की भीड़ बनी रही। यहां बड़ी और आकर्षक रांगोलियां बनाई गईं, जिन्हें देखने के लिए शहरवासी परिवार सहित पहुंचे। देवास और इंदौर के कलाकारों ने बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, महापुरुषों, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म जैसे विषयों पर रचनात्मक रांगोलियां तैयार कीं। ये रचनाएं लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन स्थल पर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। रांगोलियों को दो दिनों तक देखने की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग उन्हें देख सकें। कार्यक्रम के दौरान इंदौर के भजन गायक जय्यू महाराज ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर महिला और पुरुष श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी होली के भजनों का आनंद लिया। देर रात हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *