अनूपपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, एक गंभीर घायल:मदद कर रहे लोगों से मारपीट; मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश

अनूपपुर के परसवार गांव के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे शहडोल रेफर किया गया है। मौके पर घायलों की मदद कर रहे लोगों के साथ कुछ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की और उनके मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया कोतवाली थाना क्षेत्र के परसवार निवासी ब्रजभान सिंह गोंड (32) अपनी बाइक से जा रहे थे। अनूपपुर-चचाई मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे चोरभट्टी जैतहरी निवासी (29) जय प्रकाश राठौर की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। ब्रजभान सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जय प्रकाश राठौर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हादसे में मदद कर रहे लोगों से मारपीट हादसे के बाद, वहां से गुजर रहे एक चार पहिया वाहन में सवार कुछ लोग घायलों की मदद के लिए रुके। वे 112 और एंबुलेंस को फोन कर रहे थे। तभी एक अन्य चार पहिया वाहन पहुंचा, जिसमें सवार चार अज्ञात लोगों ने मदद कर रहे लोगों के साथ मारपीट की और उनके मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। जमडी निवासी (35) राकेश सिंह और चिल्हारी अनूपपुर निवासी (35) राजेंद्र पटेल को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *