नो-एंट्री में घुसे डंपर ने छात्रा को कुचला:जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने काटा दाहिना हाथ

विदिशा के अहमदपुर चौराहे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्गानगर से कोचिंग पढ़कर ई-स्कूटी से घर लौट रही खुश्बू साहू को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का पहिया उसके दाहिने हाथ पर चढ़ गया और हाथ बुरी तरह कुचल गया। छात्रा का हाथ काटना पड़ा
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने लंबा ऑपरेशन किया और जान बचाने के लिए उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा। परिजनों के मुताबिक खुश्बू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है। कुछ साल पहले उसके पिता की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। परिवार एक छोटी किराने की दुकान से अपना गुजारा करता है। इस हादसे के बाद परिवार पर मानसिक और आर्थिक दोनों तरह का संकट गहरा गया है। वाहन चालक और क्लीनर कूदकर भागे
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि टक्कर के बाद डंपर चालक और क्लीनर चलते वाहन से कूदकर भाग गए। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिजनों और नीतेश भल्ला ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में भारी वाहनों की अवैध एंट्री के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *