कोटा में आज बुधवार को भी रंगोत्सव उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अधिकांश लोग रंग ग़ुलाल से होली खेल रहे है। युवाओं की टोलियां सुबह से ही घरों से बाहर निकल गई थी। वहीं गली मोहल्लों में बच्चों का उत्साह भी अलग बना हुआ है जनप्रतिनिधियों ने लोगों के साथ होली खेली। मंत्री मदन मदन दिलावर ने रामगंजमंडी क्षेत्र में होली खेली दिलावर बीच सड़क पर फाग गाते नजर आए। जबकि मंत्री हीरालाल नागर के आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंत्री को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विधायक संदीप शर्मा भी होली के रंग में नजर आए। संदीप शर्मा ने भी शहर वासियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने होली के गानों पर डांस किया। गली मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चे धमाल मचाते नजर आए। फोटो में देखिए होली के जश्न


