चंद्र ग्रहण के बाद खुले मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट:मंदिर के शुद्धिकरण के बाद पंचामृत अभिषेक कर चोला चढ़ाया; महंत ने किया दान-पुण्य

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। ग्रहण काल के दौरान परंपरानुसार मंदिर के पट बंद रखे गए थे। मंगलवार शाम को ग्रहण समाप्ति के बाद बुधवार सुबह मंदिर परिसर में शुद्धिकरण किया गया। बालाजी का पंचामृत अभिषेक महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में बालाजी का पंचामृत अभिषेक कर चोला चढ़ाकर आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। जहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए उमड़ पड़े और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। महंत ने किया दान-पुण्य इधर, चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद बालाजी मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने दान पुण्य में किया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वस्त्र आदि का दान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *