22 को होंगे चुनाव, सीसीटीवी से होगी निगरानी:ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के चुनाव 22 दिसंबर को ट्रेडर्स एसोसिएशन हॉल में होंगे। एसोसिएशन के लिए 918 वोटर्स तीन बूथों पर मतदान कर सकेंगे। एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी और मंडी के प्रमुख व्यावसायी रामावतार महिपाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में मंगलवार को नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए मोहित मित्तल के नाम वापस ले लेने के बाद भूपेंद्रपाल आहूजा और जगदीश बंसल में सीधा मुकाबला है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर शुभम अरोड़ा और सुशील कुमार सिंगल में टक्कर है।
सह सचिव पद पर नमन गर्ग का एक ही नामांकन होने से पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। तेरह वार्डों में से दस में एक-एक नॉमिनेशन होने के कारण मनोज बंसल,आशीष सोनी, राकेश कुमार, हर्ष गुप्ता, विकास सिंगल, विजय कुमार, रामदेव मित्तल, विष्णु मित्तल, चंद्रप्रकाश व नरेश गर्ग को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। तीन वार्डों में किसी के नामांकन नहीं करने से इन वार्डों में अब नई कार्यकारिणी मनोनयन करेगी।
चुनाव प्रक्रिया पर सीसीटीवी से निगरानी
महिपाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। इसलिए इस बार पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 22 दिसंबर को होगा। इसके लिए ट्रेडर्स एसोसिएशन हॉल में तीन बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर करीब 300 वोटर्स के वोटिंग के प्रबंध किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *