ओरछा में इटली के पर्यटकों ने खेली होली:बोले- भारत में दिखी सच्ची एकता, दिलों को जोड़ता है यह पर्व

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी ओरछा में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देशी-विदेशी सैलानियों ने भी रंगों के इस पर्व का खूब आनंद लिया। इटली से आए सात सदस्यीय पर्यटकों के एक दल ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेली। निवाड़ी जिले की विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा में मंदिरों की घंटियों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच गुलाल उड़ता रहा। भगवान रामराजा मंदिर के आसपास विशेष उत्साह देखा गया, जहां श्रद्धालु और पर्यटक एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दे रहे थे। इटली से आए पर्यटकों ने भारतीय रंग में पूरी तरह रंगकर होली का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने दुनिया के कई देशों की यात्रा की है, लेकिन भारत की होली जैसा उत्सव कहीं नहीं देखा। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पर्व है, जहां कोई भेदभाव नहीं दिखता। पर्यटकों ने भारत में यह अनुभव पाकर खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि हर साल होली, दिवाली और नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक ओरछा आते हैं। यह नगरी धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के अनूठे संगम के कारण विदेशी मेहमानों को आकर्षित करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *