झालावाड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक:1 युवक की मौत, 2 घायलों की हालत गंभीर

झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य लोग घायल हो गए, जिनका झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। खानपुर सीआई रविंद्र सिंह ने बताया कि मोईकलां, कोटा निवासी देवकरण (40) पुत्र सत्यनारायण मेहरा अपने 2 साथियों रामप्रसाद और लक्ष्मीनारायण के साथ मजदूरी कर खानपुर से अपने गांव बपावर लौट रहे थे। यह घटना मंगलवार रात करीब 7:30 बजे सुमर गांव के पास हुई, जब उनकी बाइक आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा खानपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया गया। झालावाड़ में इलाज के दौरान मंगलवार रात करीब 9 बजे देवकरण मेहरा की मौत हो गई।
अन्य 2 घायल व्यक्तियों का इलाज झालावाड़ अस्पताल में जारी है। मृतक के परिजनों की सूचना पर खानपुर पुलिस ने झालावाड़ अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *