तरनतारन में नकली पुलिस बनकर युवक का अपहरण:एक महिला समेत 4 लोग थार से घर पर आए थे, पुलिस जांच में जुटी

तरनतारन में नकली पुलिसकर्मी बनकर एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस संबंध में तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना तरनतारन में हुई, जहां एक महिला और तीन अन्य लोग एक थार गाड़ी में आए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और एक व्यक्ति को उसके घर से जबरन अपने साथ ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीमों ने अपहरण युवक का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *