छतरपुर में युवक का अपहरण, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया:बागेश्वरधाम के पास रहता है युवक, छह घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

छतरपुर में 20 वर्षीय युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक, जो बागेश्वर धाम क्षेत्र का निवासी है, ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर करीब छह घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित के अनुसार, वह मंगलवार को अपनी मां के साथ होली के लिए कपड़े खरीदने कुछ पैसे लेकर छतरपुर आया था। पन्ना नाके पर पहुंचते ही दो युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी उसे काली माता मंदिर के पास ले गए, जहां दोपहर करीब 12 बजे से शाम 6 बजे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई। चाकू दिखाकर धमकाया, वीडियो बनाए
युवक का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका वीडियो बनाया और चाकू सहित अन्य हथियारों के साथ तस्वीरें खींचीं। उससे जबरन बयान भी दिलवाए गए। साथ ही धमकी दी गई कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की, तो वीडियो वायरल कर उसे ही फंसा दिया जाएगा। देर शाम तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन छतरपुर पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार उसे रात में थाने लेकर पहुंचा। परिजन पहले सिविल लाइन थाने गए, लेकिन घटना स्थल सिटी कोतवाली क्षेत्र में होने की बात कहकर उन्हें वहां भेज दिया गया। देर रात सिटी कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वाले 2 आरोपियों- प्रशांत कुशवाहा और डीपी ठाकुर पर BNS की धारा 296, 115 (2)3(5) में केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *