सेना के जवानों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को बुधवार को नाकाम कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों को तड़के करीब 4.15 बजे तुरकंडी अग्रिम क्षेत्र से इस तरफ घुसने की कोशिश करते देखा गया, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की।
सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने पुष्टि की कि सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।
विश्वसनीय खुफिया जानकारी और लगातार निगरानी के आधार पर, 4 मार्च की सुबह नियंत्रण रेखा के पास भीमबर गली के आसपास के इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला। आज की बाकी बड़ी खबरें… AI समिट प्रोटेस्ट केस- यूथ कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब जमानत पर रिहा; पटियाला हाउस कोर्ट में आधी रात हुई सुनवाई AI इम्पैक्ट समिट में “शर्टलेस प्रोटेस्ट” के लिए गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आने के तुरंत बाद, चिब ने कहा कि हम इंडिया यूएस ट्रेड डील को रोकने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। तिहाड़ जेल के बाहर रिकॉर्ड किए गए विज़ुअल्स में खुश यूथ कांग्रेस के सदस्य चिब को अपने कंधों पर उठाकर बाहर निकलते हुए दिखे, और फिर उन्हें कार तक ले गए। 6 नेवी हेलीकॉप्टर और श्टिल मिसाइल के लिए रूस से डील रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 6 एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और नौसेना के लिए श्टिल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें खरीदने का फैसला किया है। हेलीकॉप्टरों के लिए एचएएल से 2,901 करोड़ का करार हुआ है। वहीं 2,182 करोड़ रुपए में रूस की रोसोबोरोनएक्सपोर्ट से मिसाइलें खरीदी जाएंगी। हेलीकॉप्टरों से तटीय इलाकों की सुरक्षा मजबूत होगी, श्टिल मिसाइलें नौसेना के युद्धपोतों की रक्षा क्षमता बढ़ाएंगी। सरकार बोली- 1.2 करोड़ छात्रों का आधार अपडेट किया केंद्र सरकार ने बताया कि यूआईडीएआई ने 7 से 15 वर्ष आयु के 1.2 करोड़ बच्चों का अनिवार्य आधार बायोमेट्रिक अपडेट स्कूल अभियान के तहत पूरा किया। सितंबर 2025 में यूडीआईएसई+ एकीकरण के बाद 1.03 लाख स्कूलों में कैंप लगाए और 4,000 मशीनें लगाई गईं। यह अपडेट अक्टूबर 2026 तक मुफ्त है। बायोमेट्रिक अपडेट छात्रवृत्ति और नीट, जेईई, सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में सत्यापन के लिए जरूरी है।


