धर्मशाला की दो महिला तस्कर दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ी:खातों में 4.50 लाख का लेन-देन, कनाडा भागने की थी तैयारी

कांगड़ा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दो महिला चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं कनाडा भागने की योजना बना रही थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार मामला 21 जनवरी को सामने आया। धर्मशाला पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन से तीन युवकों को पकड़ा। जिसमें शशांक विष्ट, आयुष और सवातंग शाही के पास से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि युवकों ने यह मादक पदार्थ कुलवंत कौर और जर्मनप्रीत कौर से खरीदा था। महिलाओं के खातों में 4.50 लाख का लेन-देन जांच में सामने आया कि आरोपी युवकों ने इन महिलाओं के खातों में 4.50 लाख रुपए का लेन-देन किया था। महिलाओं के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट पर मिली। 28 फरवरी को धर्मशाला से विशेष पुलिस दल दिल्ली भेजा गया। 3 मार्च को दोनों महिलाओं को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से पासपोर्ट बरामद हुए। महिलाओं से चल रही पूछताछ पुलिस अब इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति और बैंक खातों की जांच चल रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नशे के कारोबार से उन्होंने कितनी संपत्ति जमा की है। कांगड़ा पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *