मोहनपुर का मुख्य रास्ता बना नाला:हरदा के 20 से ज्यादा गांवों के किसान परेशान, अतिक्रमण की वजह से खेतों तक पहुंचना हुआ मुश्किल

हरदा जिले की सिराली तहसील के ग्राम मोहनपुर में 20 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता इन दिनों नाले में बदल गया है। रास्ते में सालभर पानी भरा रहता है, जिससे किसानों को खेतों तक आने-जाने और फसल लाने-ले जाने में भारी परेशानी हो रही है। गांव के बुजुर्ग किसान रमेश धनगर ने बताया कि उनके खेत तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। पांच क्विंटल अनाज लाने के लिए तीन बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह रास्ता मोहनपुर और वीरान मौजा खेड़ी विनायक के काकड़ के पास है, जहां खेतों का पानी जमा रहने से हालात नाले जैसे हो गए हैं। खेती के काम में हो रही देरी किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरण खेतों तक ले जाने में दिक्कत आती है। कई बार उन्हें दूसरे किसानों के खेत खाली होने का इंतजार करना पड़ता है। इससे बुवाई और कटाई में देरी होती है और हर साल नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता राजस्व रिकॉर्ड के खसरा क्रमांक 50 पर दर्ज है। इस पर अतिक्रमण भी किया गया है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। वर्षों से कर रहे शिकायत, नहीं हो रहा निराकरण ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 10 वर्षों से इस समस्या को लेकर तहसीलदार, कलेक्टर, विधायक और सांसद तक शिकायत की जा चुकी है। जनसुनवाई में भी करीब 10 बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक रास्ते का निर्माण नहीं हुआ और न ही अतिक्रमण हटाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले यह 20 गांवों का हरदा जाने का मुख्य मार्ग था, लेकिन पिछले पांच वर्षों से यह नाले जैसा हो गया है। अब लोग प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *