मानसा में किसान नेता हिरासत में लिए गए:13 मार्च तक भेजा जेल; चंडीगढ़ कूच से पहले पुलिस की कार्रवाई

पंजाब में किसानों के चंडीगढ़ कूच से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मानसा पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लिया। इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने धारा 126 और 170 के तहत करीब 40 किसानों को 13 मार्च तक जेल भेजने का आदेश दिया। किसानों ने 5 मार्च को दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। इससे पहले पुलिस ने पूरे पंजाब में किसान नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। मानसा जिले में भी रात के समय कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया। एडवोकेट बलवीर कौर ने बताया कि मानसा जिले के करीब 40 किसानों को सरदूलगढ़, बुधलाड़ा और मानसा की एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जेल भेजे गए किसानों में राम सिंह, गोरा सिंह, इकबाल सिंह, दलजीत सिंह, मक्खन सिंह, गुरमीत सिंह और भोला सिंह शामिल हैं। किसान नेताओं का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में धरना देने वाले थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि सरकार का यह व्यवहार उसे महंगा पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *