पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों को चिह्नित कर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में खन्ना नगर कौंसिल ने 8 संदिग्ध घरों के बाहर नोटिस चिपका दिए हैं। नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि इन संपत्तियों के मालिकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। रिकॉर्ड न देने पर होगी कानूनी कार्रवाई कौंसिल ने संपत्ति मालिकों को 7 दिन के भीतर नक्शा पास का रिकॉर्ड पेश करने को कहा है। रिकॉर्ड पेश न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मीट मार्केट में स्थित इन घरों के संबंध में समुदाय के अध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि ये परिवार पहले मलौद के बुरकड़ा गांव में रहते थे। तत्कालीन पीएम के समय हुई थी जमीन आवंटित तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय में पंजाब के लोकल बॉडी विभाग ने उन्हें यह जमीन आवंटित की थी। यह क्षेत्र लाल लकीर के अंदर आता है, जिसकी कोई रजिस्ट्री नहीं है। नगर कौंसिल द्वारा 25 फरवरी को जारी किए गए नोटिस का 7 दिन का समय अब समाप्त हो चुका है। ऐसे में किसी भी समय इन घरों पर बुलडोजर चल सकता है। जगह की नहीं कोई रजिस्ट्री मीट मार्केट में रहते एक समुदाय अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पहले ये सभी परिवार मलौद के गांव बुरकड़ा में रहते थे। उस समय इंदिरा गांधी की तरफ से उन्हें जगह अलाट की गई थी। पंजाब के लोकल बाडी विभाग की तरफ से उन्हें यहां रहने को जगह दी गई थी। यह सारी जगह लाल लकीर के अंदर है। जिसकी कोई रजिस्ट्री नहीं है। यहां उन्होंने अपना कामकाज करके घर बनाए। अब नगर कौंसिल नक्शे मांग रही है। जबकि इस जगह में किसी ने नक्शा पास नहीं कराया है, यह कार्रवाई गलत है, इसे रोका जाए। अगर कोई मोहल्ले में गलत काम करता है तो उसे बनती सख्त सजा दी जाए। कोई भी उस व्यक्ति का साथ नहीं देगा। लेकिन घरों को गिराना जायज नहीं है। ईओ ने की नोटिसों की पुष्टि वहीं दूसरी तरफ नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) चरणजीत सिंह ने नोटिस लगाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलत तरीके से मकान या अन्य निर्माण किया होगा, तो नगर कौंसिल कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा कि नशा तस्करों के साथ जीरो टालरेंस की नीति से पेश आया जाएगा। कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी, किसी को कोई ढील नहीं देंगे।


