फाजिल्का के मेहताबगंज रोड पर होली के रंग की स्टाल लगाकर बैठे व्यक्ति के स्टॉल से बाइक सवार तीन युवक पहले बैलून के पैकेट और फिर होली के रंग का भरा बैग उठा कर ले गए। हालांकि उक्त लोगों ने काफी चिल्लाया और शोर मचाया। पीछा करने का प्रयास भी किया। लेकिन बाइक सवार युवक सामान लेकर फरार हो गए। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को की गई है । जानकारी देते हुए दुकानदार लविश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा महताब गंज रोड पर होली के रंग का स्टाल लगाया गया है। जहां वह बैठे थे। उनका ध्यान मोबाइल में था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक आए उनकी दुकान से झपट मार सामान उठा ले गए। लेकिन उन्हें पता नहीं चला। जब समान की गिनती की तो पता चला कि बैलून के तीन पैकेट उठा ले गए। चलती बाइक पर उठाया रंगों से भरा कट्टा इसके कुछ देर बाद उसके पिता स्टाल पर बैठ गए। कुछ ही समय में बाइक पर तीन युवक फिर से आए और चलती बाइक पर उनके सामने होली के रंग से भरा कट्टा उठा कर ले गए। हालांकि उन्होंने काफी शोर मचाया और पीछे भी भागने का प्रयास किया, लेकिन युवक भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल उनके द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। उन्होंने इसको लेकर चिंता व्यक्त की कि आखिरकार सरेआम बाजार में कैसे दुकानदारों को लूटा जा रहा है। उन्होंने पुलिस को शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।


