होली पर दोपहर में 30 मिनट अतिरिक्त आपूर्ति

राजनांदगांव|नगर निगम द्वारा होली पर्व के उपलक्ष्य पर नगर के आंतरिक क्षेत्र में लगभग 30 मिनट की अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके आपूर्ति क्षेत्र भी निर्धारित किया गया है। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि 4 मार्च को शहर के रायपुर नाका, रामाधीन मार्ग, कामठी लाईन, गुड़ाखू लाईन, जूनी हटरी, जय स्तम्भ रोड़, कलारपारा, सिनेमा लाईन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड़, सदर लाईन आधा क्षेत्र, गंज लाईन, आरामशीन रोड़, स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टांकाघर, नेहरू नगर, जमातपारा, आजाद चौक, मठपारा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे तक आधी घण्टा अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *