कांकेर के भरीटोला पंचायत में विवाद के बीच शपथ:ग्रामीणों ने लगाया था पंचायत भवन में ताला, दोबारा मतगणना की मांग

कांकेर जिला के चारामा ब्लॉक के भरीटोला ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह विवादों के बीच संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों से नाराज ग्रामीणों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने चुनाव के अगले दिन तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मतदान में हेरफेर का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शपथ ग्रहण के दिन पंचायत भवन में ताला लगा दिया। अधिकारियों ने दी समझाइश शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद विरोध शांत हुआ। इसके बाद शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। समारोह के दौरान ग्रामीणों का आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। ग्रामीणों की नाराजगी से तनावपूर्ण माहौल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए स्थिति पर नजर रख रहा है। भरीटोला पंचायत में अभी भी तनावपूर्ण माहौल है। ग्रामीण चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *