प्लॉट में पानी डालने के विवाद में मारपीट:10 माह की गर्भवती महिला ने दिया मृत नवजात को जन्म,मामला दर्ज

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव जातपुर धीवर का बास में प्लॉट में पानी डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में गर्भवती महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद परिजनों ने नवजात का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। नवजात के दादा शिवलाल ने बताया कि 24 फरवरी को घर के पास स्थित उनके प्लॉट में परिवार के ही कुछ लोग जबरन पानी छोड़ रहे थे। विरोध करने पर रामजीलाल, सतीश, चिरंजी सहित 10–15 लोगों ने लोहे की सरियों से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हुए, जिनमें बेटे करण सिंह की पत्नी श्रीदेवी के पेट में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद 2 मार्च को श्रीदेवी को काला कुआं स्थित सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि गर्भ में पल रहे शिशु की तीन दिन पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद दस माह के मृत नवजात का जन्म हुआ और नवजात के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *