सामने सज्जनगढ़ की पहाड़ी और बाकी खेत ही खेत है। फसलों के बीच लेपर्ड आ जाए और फिर किसी पर हमला कर दे तो क्या होगा। यहीं डर सबको सता रहा है। आज चार दिन बीत गए लेकिन अभी तक लेपर्ड का मूवमेंट नहीं हुआ और जो पिंजरे लगाए उसके बाद लेपर्ड नहीं आया। भय का माहौल आज भी है। उदयपुर शहर के पास उपली बड़ी गांव में लेपर्ड के इंसान पर किए हमले के बाद अब भी गांव वाले घबराएं हुए है और खेतों पर नहीं जा रहे है। जो जा रहे है तो वे समूह के साथ जा रहे है और आपस में बात करते हुए निकल रहे है। असल में चार दिन पहले खेत पर कुएं के पास की छत पर सोए एक किसान का लेपर्ड ने शिकार कर लिया और उसके बाद से लोग घबराएं हुए है। गांव के लोग बताते है कि वन विभाग का मूवमेंट है और पिंजरे भी लगा रखे है लेकिन लेपर्ड का मूवमेंट नहीं हुआ और न पकड़ में आया है ऐसे में डर तो बना हुआ है। बड़ी के भाजपा नेता खूबेश सुथार ने बताया कि डर का माहौल बना हुआ है और लोगों को साफ तौर पर कह रखा है कि अभी पूरी सावधानी रखे। एक महिला ने बताया कि हम बहुत सहमे और डरे हुए है। बड़ी गांव निवासी महेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि डर का माहौल है। खेतों पर जाने से लोग घबराएं हुए है। यहां वन विभाग ने लेपर्ड पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए लेकिन उसमें जब तक लेपर्ड नहीं आए तब तक डर बना हुआ है। हमने खेतों पर जाने वाले लोगों से भी यहीं कहा कि कोई अकेला नहीं जाए और समूह में जाए ताकि सुरक्षा की दृष्टि से ठीक रहेगा। गांव के नरेंद्र सुथार ने बताया कि खेतों में जाने लोग घबराएं हुए है और असल में जो लेपर्ड ने इंसान पर हमला किया वहीं तस्वीर सामने है ऐसे में डर तो बना हुआ ही है। उल्लेखनीय है कि उदयपुर के उपली बड़ी गांव चार दिन पहले लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। लेपर्ड किसान को घसीटते हुए कुएं से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले गया। शनिवार सुबह किसान का शव मिला था। उसका एक पैर अलग हो गया था। कुएं के पास उसके कपड़े मिले। सज्ज्नगढ़ सेंचुरी के पास स्थित खेत में शुक्रवार रात को लेपर्ड ने किसान पर हमला किया था। सुबह एक ग्रामीण कुएं पर पानी की मोटर चलाने पहुंचा तो उसे खून फैला नजर आया। ऐसे में उसे किसी का मर्डर होने का शक हुआ। संबंधित खबर भी पढ़े… उदयपुर में किसान को 500 मीटर घसीटकर ले गया लेपर्ड:छत पर सोते वक्त किया हमला; शरीर के कई हिस्से खा गया, पैर अलग पड़ा मिला, लगाए तीन पिंजरे उदयपुर में लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। लेपर्ड किसान को घसीटते हुए कुएं से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले गया। शनिवार सुबह किसान का शव मिला, जिसका एक पैर अलग हो गया था। कुएं के पास उसके कपड़े मिले। घटना बड़ी पंचायत के उपली बड़ी गांव की है। (पूरी खबर पढ़े..)


