फाजिल्का पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, दीवार फांदकर भागने का किया प्रयास, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

फाजिल्का की घुबाया चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपियों के पास से 225 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है । पुलिस का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है । कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है । जिनसे अब पूछताछ की जाएगी । जानकारी देते हुए चौकी घुबाया के इंचार्ज पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपियों के पास हेरोइन की खेप है । जो बेचने की फिराक में है । जिस पर पुलिस ने रेड करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों ने किया भागने का प्रयास कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने दीवार फांद भगाने का प्रयास किया । लेकिन उन्हें काबू कर लिया गया । जांच के दौरान आरोपियों से 225 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है । पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप और संदीप सिंह उर्फ मंगा फत्तूवाला के रूप में हुई है । खेतों में स्प्रे करने का काम करते हैं पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी खेतों में स्प्रे करने का काम करते हैं । जिन्होंने पहली पूछताछ में बताया कि यह हेरोइन उन्हें खेत से मिली थी । जबकि पुलिस का सवाल है कि अगर खेत से हेरोइन मिली तो पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कहने के अनुसार करीब एक महीना उन्होंने यह हेरोइन अपने पास रखी और अब बेचने की फिराक में थे । कि पुलिस ने पकड़ लिया । फिलहाल पुलिस की जांच जारी है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *