ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा सफाई कर्मचारी, हालत गंभीर:गाय को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

चूरू में शहर के प्रतिभा नगर में बुधवार को एक सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गाय को बचाने के प्रयास में हुए इस हादसे में कर्मचारी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उसे साथी कर्मचारियों ने डीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना सोती भवन के पास हुई जब नगर परिषद का ट्रैक्टर कचरा डालकर वापस आ रहा था। अचानक ट्रैक्टर के सामने एक गाय आ गई। ड्राइवर ने गाय को बचाने के लिए तेजी से ब्रेक लगाए। ट्रैक्टर—ट्रॉली के पीछे बैठा 25 वर्षीय कालू, जो नगर परिषद में संविदा पर सफाई कर्मचारी है, ब्रेक लगने के कारण नीचे गिर गया। इस दौरान उसे सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के तुरंत बाद, साथी सफाई कर्मचारियों ने कालू को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। अन्य सफाई कर्मचारी भी कालू का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *