बालोद| शहर के विभिन्न इलाकों में इंटरनेट और टीवी चैनलों के लिए लगाए गए केबल कई स्थानों पर टूटकर सड़क पर लटके या गिरे हुए नजर आ रहे हैं। इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और मवेशियों के फंसने का खतरा बना हुआ है। रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में केबल दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। मवेशियों के पैरों में केबल उलझने की घटनाएं भी सामने आई हैं।


