राजनांदगांव| समीपस्थ ग्राम कोपेडीह में 5 एवं 6 मार्च को दो दिवसीय फाग एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इस प्रतियोगिता का यह तीसरा वर्ष है। प्रत्येक झांकी मंडली को 1001 रु और सदाबहार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। झांकी पक्ष सदाबहार भी रखे गए हैं। समिति के अध्यक्ष शत्रुहन वर्मा ने मंडलियों से उपस्थिति की अपील की है।


