शिमला में 2 साल तक युवती से शारीरिक शोषण:फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाकर दिया धोखा, युवक की मां ने दी धमकी

शिमला के उपमंडल रोहड़ू में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। शादी की बात पर दोनों में कई बार विवाद भी होता था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है जिसमें युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात साहिल से 2021 में रोहड़ू में हुई थी। पहली मुलाकात में ही साहिल ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह हर रविवार उसके कमरे में आता रहा। फर्जी विवाह प्रमाणपत्र बनवाया युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह शादी की बात करती थी, तो साहिल टाल देता था। कई बार विवाद के बाद साहिल ने रोहड़ू में साथ रहने की बात मान ली। युवती ने आरोप लगाया कि साहिल ने धोखे में रखने के लिए एक फर्जी विवाह प्रमाणपत्र बनवाया था, जिसमें साहिल के पिता ने भी गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए। आरोपी की मां ने दी धमकी जब युवती को फर्जी दस्तावेज का पता चला तो उसने साहिल से पूछताछ की। मामला साहिल के परिवार तक पहुंचा तो उसकी मां ने युवती को बाजार में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 61 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *