चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया जी मंदिर में आज होली का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में ठाकुर जी के साथ भक्तजन गुलाल की होली खेल रहे हैं और चारों ओर भक्ति व उल्लास का वातावरण बना हुआ है। यहां फूलडोल महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सभी लोग ठाकुर जी के दर्शन कर उनके साथ होली खेलने का आनंद ले रहे हैं। मंदिर में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि गूंज रही है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया है।


