पीएम श्री सरकारी सीसे. स्कूल महलां में सर जेसी बोस साइंटिफिक अवेयरनेस क्लब ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम करवाया। को-ऑर्डिनेटर परमिंदर कुमार लोंगोवाल (प्रोग्राम अधिकारी) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते मानव जीवन में विज्ञान की महत्ता, उसके लाभ और हानियों पर प्रकाश डाला। महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने इसी दिन अपने रमन प्रभाव की खोज विश्व के सामने प्रस्तुत की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस मौके विज्ञान अध्यापिका गगनजोत कौर, चरणदीप सोनिया और कंचन सिंगला ने प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया। विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने हेतु क्विज प्रतियोगिता भी करवाई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया। अंत में इंचार्ज प्रिंसिपल परमिंदर कुमार लोंगोवाल व अन्य अध्यापकों ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाकर समाज की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मौके पर नवराज कौर, राजेश कुमार, गुरदीप सिंह, रकेश कुमार, गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, शमशेर सिंह, करनैल सिंह, सुखविंदर कौर, अंजन अंजू, श्वेता रानी, प्रीती रानी, हरविंदर सिंह, भरत शर्मा, दीपशिखा, परमजीत कौर, रजनी बाला, हरदेव कौर उपस्थित थे।


