आपराधिक घटना को रोकने के लिए पुलिस 55 सीसीटीवी कैमरों पर 24 घंटे रख रही नजर, बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी

भास्कर न्यूज | संगरूर मुख्य सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुलाब सिंह ने दावा किया है कि शहर में हर अपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस की विशेष टीम शहर के सीसीटीवी कैमरों पर 24 घंटे नजर रख रही है। शहर के विभिन्न चौकों में करीब 55 कैमरे काम कर रहे हैं। किसी भी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों को भी अपील की है कि किसी भी अपराधिक घटना को पता चलते ही इसकी सूचना तुरंत 112 पर दें। पुलिस की टीमें 24 घंटे मुस्तैद रहती है। गुलाब सिंह ने हाल ही में मुख्य सिटी पुलिस स्टेशन में एसएचओ का पदभार संभाला है। वह 2016-17 बैच में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे। बरनाला और हंडियाया और संगरूर में थानों के इंचार्ज रहने के बाद पहली बार एसएचओ तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की सबसे पहले जिम्मेदारी जहां नशों को पूरी तरह से बंद करना है बल्कि अपराध को जड़ से उखाडऩा है। इसके लिए वह 24 घंटे खुद उपस्थित रहते हैं। जुआ, सट्टा, नशा और अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असमाजिक और अपराधिक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। लेकिन पुलिस प्रशासन को सहयोग करने वाले अच्छे और सच्चे लोगों का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध को काबू करने के लिए पीसीआर की टीमों को मुस्तैद किया गया है। रात के समय में भी पीसीआर की टीमें गश्त करती है ताकि लोग सुख की नींद ले सकें। उन्होंने अपराधिक छवी वाले लोगों को चेतावनी दी कि अपराध का रास्ता छोड़ दें वरना पुलिस की उन पर 24 घंटे नजर है। अपराध करते ही पकड़ लिए जाएंगे। होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं : एसएचओ एसएचओ गुलाब सिंहने कहा कि लोग होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए। किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी और अशोभनीय गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेज आवाज में लाऊड स्पीकर और ट्रिपल राइडिंग से तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस के शहर में कई स्थानों पर नाके रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *