एआई-इनोवेशन में वर्कर्स को ट्रेंड करेगी बीजेपी:6 मार्च को भोपाल में होगी मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग; मंडलों और बूथों तक होगा प्रशिक्षण

बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्क कल्चर जैसे कुल 14 विषयों पर 24 घंटे की ट्रेनिंग देगी। एमपी के 1313 मंडलों में 9 मार्च से यह प्रशिक्षण शुरू होंगे। भोपाल में 6 मार्च को प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 6 मार्च को भोपाल के रवीन्द्र भवन में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान 2026 के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण रखा गया है। इसमें एमपी के सभी जिलों से दो-दो प्रशिक्षक बुलाए हैं। हाईटेक होगा कार्यकर्ताओं का स्वभाव प्रशिक्षण का एक मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के उपयोग के अनुरूप ढालना है। पार्टी का मानना है कि ‘व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण’ और फिर ‘राष्ट्र निर्माण’ के लक्ष्य को पाने के लिए कार्यकर्ताओं का तकनीकी रूप से दक्ष होना अनिवार्य है। AI और सोशल मीडिया पर विशेष फोकस मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 24 घंटे के गहन प्रशिक्षण सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सोशल मीडिया, नमो ऐप और संगठन ऐप पर विशेष सत्र रखे गए हैं। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा कि कैसे तकनीक का उपयोग कर पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय टोली में एमपी का प्रतिनिधित्व इस महाअभियान के संचालन के लिए एक ‘राष्ट्रीय टोली’ बनाई गई है, जिसमें मध्य प्रदेश से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वी.डी. शर्मा को सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय टोली में सदस्य के रूप में कविता पाटीदार को भी शामिल किया गया है. क्षेत्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए श्री के.सी. पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण की मुख्य बातें: बूथ स्तर पर डिजिटल कनेक्टिविटी: बूथ स्तर की कार्यशालाओं में व्हाट्सऐप ग्रुप और डिजिटल संवाद के माध्यम से ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा। शुल्क और रजिस्ट्रेशन: मंडल स्तर के प्रशिक्षण के लिए 100 रुपए का डिजिटल शुल्क निर्धारित किया गया है, जो संगठन को डिजिटल रूप से जोड़ने की एक प्रक्रिया है। कुल सत्र: मंडल स्तर पर कुल 7 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान और इतिहास के साथ-साथ तकनीकी कौशल पर विशेष जोर रहेगा। मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम अन्य श्रेणियां: महामंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख, निजी सहायक (PA), निजी सचिव (PS), बोर्ड एवं सहकारी समितियों के सदस्य और चुनाव संबंधित टोलियां । किन विषयों पर मिलेगा प्रशिक्षण प्रशिक्षण को दो मुख्य स्तरों (बूथ और मण्डल) पर विभाजित किया गया है। मंडल स्तर पर 7 सत्रों में 24 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में बूथ पर 4 घंटे में दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *