नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप:प्रेगनेंट हो गई नाबालिग तो हुआ खुलासा, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा में नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ रेप किया। नाबालिग जब गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लखनपुर थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर निवासी राहुल कुमार मझवार 21 की पहचान साथ काम करने वाली नाबालिग से हुई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। करीब एक वर्ष पूर्व राहुल कुमार मझवार ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद फिर से आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। किशोरी ने पूछताछ में राहुल कुमार मझवार द्वारा शादी का झांसा देकर रेप करने की जानकारी दी। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 (2) (ढ) आईपीसी एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध किया। लखनपुर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार मझवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस मयंक मिश्रा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *