मैहर स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शारदा मंदिर का रोपवे चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले 5 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे की सेवाएं पूरी तरह स्थगित रहेंगी। श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनानी होगी। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय मैहर एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जिससे रोपवे पर अत्यधिक दबाव रहता है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों तक आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसी कारण 5 से 14 मार्च तक रोपवे का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा एनडीआरएफ करेगी सुरक्षा जांच रखरखाव कार्य के बाद सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की विशेष टीम रोपवे का सघन निरीक्षण करेगी। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद 15 मार्च 2026 से रोपवे सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। श्रद्धालु सीढ़ियों वाले मार्ग का करें उपयोग रोपवे बंद रहने की अवधि में दर्शनार्थियों को मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों वाले मार्ग का उपयोग करना होगा, जिसमें 1000 से अधिक सीढ़ियां हैं। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है और यात्रा की योजना पहले से बनाने का अनुरोध किया है।


