MCB में डेंटल डॉक्टर के घर में चोरी:तीर्थ यात्रा पर गया था परिवार, CCTV में कैद हुई चोरों की हरकतें

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शिव मंदिर के पास स्थित एक डेंटल डॉक्टर के घर में चोरी की वारदात हुई है। यह घटना 2 मार्च 2025 की रात करीब 2 बजे की है। चोरों की पूरी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। घटना के समय मकान मालिक और उनका परिवार तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था। परिवार 28 फरवरी को यात्रा पर निकला था। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरों ने सोची-समझी साजिश के साथ घर में घुसे। यह वीडियो मंगलवार सुबह 9 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक चोरी गए सामान का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि इस तरह की वारदातें बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *