निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 375 रोगियों की जांच की:105 ऑपरेशन के लिए चयनित; शास्त्री नगर में लायंस क्लब ने लगाया कैंप

जालोर के शास्त्री नगर स्थित जैन दादावाड़ी में बुधवार को लायंस क्लब जालोर की ओर से निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 375 रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। वहीं 105 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। क्लब के सचिव दीपेश सिद्धावत ने बताया- आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल, ब्रह्माकुमारी राज योग केन्द्र के सौजन्य से स्व. कानराज छोगालाल मेहता की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र कालूराज एवं दिलीपराज मेहता के द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के लायन कालूराज मेहता ने बताया- शिविर के दौरान नेत्र रोगियों की जांच कर 105 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जांच के बाद योग्य मरीजों का केशवना रोड स्थित आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया जाएगा। इस दौरान रमेश बोहरा, किशन माहेश्वरी, राजेंद्र भूतडा, संजय जेथलिया, एस पी शर्मा, राकेश भंसाली, सत्यनारायण माहेश्वरी, राजेंद्र जैन, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, कनिष्ठ चौधरी, नन्दकिशोर बंसल, नथमल बजाज, दामोदर भूतडा, धर्मेन्द्र पटवा, रमेशकुमार जैन, दिलीपराज मेहता, अरविन्द भंडारी,विनोद मेहता, मधुश्याम गुप्ता, भूराराम गर्ग, लॉयनेस क्लब अध्यक्ष मंजू बोहरा, बी के रंजू बहिन, बी के ज्योति बहिन सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *