भास्कर न्यूज | बालोद जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने कलेक्टर जनदर्शन में चलने-फिरने में असुविधा झेल रहे 13 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसिकल प्रदान की। जनदर्शन में ट्रायसिकल की मांग लेकर पहुंचे हितग्राहियों को मौके पर ही सहायता उपलब्ध कराई गई। इनमें रेंघई के जीवनलाल, कुम्हली के दिलीप कुमार, केलाबाड़ी के गजानंद साहू, दल्लीराजहरा के संजू विश्वकर्मा, खेमिन, सावित्री साहू, लीला साहू, बघमरा के झमित पटेल, ग्राम सोंहपुर की लता साहू, परसाडीह के मुकेश कुमार, सिवनी की हिरमोतिन निषाद, ग्राम सिकोसा के पीला साहू तथा खुंटेरी के पुसऊराम साहू शामिल हैं। अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष उपस्थित थे।


