राजनांदगांव| प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सपोर्ट पर एक दिवसीय सेमिनार 6 मार्च को होगा। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यमों को बाजार से जोड़ने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एमएसएमई विकास संस्थान रायपुर और कैट राजनांदगांव के सहयोग से प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सपोर्ट विषय पर 6 मार्च को शाम 5 बजे एबीस ग्रीन में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा एमएसएमई इकाइयों, व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों को कई विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग, ऑनलाइन मार्केटिंग के आधुनिक माध्यम, जेम पोर्टल के माध्यम से शासकीय खरीदी, निर्यात एक्सपोर्ट की संभावनाएं शामिल है। क्लस्टर विकास योजना, व्यापार को नई दिशा देना, स्थानीय व्यापारियों एवं उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं विपणन रणनीतियों से जोड़ना है।


